आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन कर रही मुंबई इंडियंस (MI) की मुसीबत और बढ़ सकती है। एमआई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच 12 अप्रैल को हुए मुकाबले में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण रिटायर हर्ट हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पंजाब किंग्स के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मुकाबले से बाहर रह सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा ने इंजरी की वजह से मुंबई इंडियंस के हालिया अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके खेलने पर सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि हैमस्ट्रिंग के स्कैन के बाद आई रिपोर्ट के मुताबिक रोहित को कोई गंभीर इंजरी नहीं है, इसलिए वह ज्यादा समय मैदान से बाहर नहीं रहेंगे, लेकिन नेट सेशन में हिस्सा नहीं लेने की वजह से पंजाब के खिलाफ अगले मैच में उनका खेलना संदिग्ध लग रहा है।
Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन कर रही मुंबई इंडियंस (एमआई) की मुसीबत और बढ़ सकती है। एमआई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच 12 अप्रैल को हुए मुकाबले में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण रिटायर हर्ट हुए रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मुकाबले से बाहर रह सकते हैं।