डरबन सुपर जायंट्स ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की है। सीजन के पहले मुकाबले में डरबन सुपर जायंट्स ने एमआई केपटाउन को रयान रिकल्टन के शतक के बावजूद 15 रन से हरा दिया।
डरबन सुपर जायंट्स के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पारी की शुरुआत करने के लिए डेवोन कोनवे और केन विलियमसन आए थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 96 रन की साझेदारी कर टीम को तेज और मजबूत शुरुआत दी। विलियमसन 25 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन रन गति बरकरार रही।
डेवोन कोनवे 33 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 64 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। जोस बटलर ने 12 गेंद पर 20, हेनरिक क्लासेन ने 14 गेंद पर 22, एडन मार्करम ने 17 गेंद पर 35, इवान जोंस ने 14 गेंद पर 33 और डेविड विजे ने 5 गेंद पर 9 रन बनाए।