भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आने का न्यौता दिया।
सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर राष्ट्रपति के साथ सपरिवार मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "पिछली फरवरी में, माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में हमारी मेजबानी की थी। आज जब हम राष्ट्रपति से मिले और उन्हें अर्जुन और सानिया की शादी में बुलाया, तो हमने उन प्यारी यादों में से कुछ को फिर से ताजा कर लिया। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, राष्ट्रपति।"
सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर उन्हें अर्जुन की शादी में आने का न्यौता दिया। सचिन ने पीएम और गृह मंत्री से मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं।