Saint Lucia : ICC Men's T20 World Cup cricket match between India and Australia (Image Source: IANS)
T20 World Cup: कप्तान रोहित शर्मा की 41 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से सजी 92 रन की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर आठ के ग्रुप एक मुकाबले में सोमवार को पांच विकेट पर 205 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।
रोहित ने कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए रिकार्डों से भरपूर पारी खेली और भारत को विराट कोहली के शून्य पर आउट होने के झटके से उबारा। रोहित ने मिचेल स्टार्क के पारी के तीसरे ओवर में चार छक्के और एक चौका लगाकर 29 रन बटोरे।
भारतीय कप्तान पुरुष टी20 में पावरप्ले में ही पांच छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए। इसके अलावा रोहित ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अपने 200 छक्के भी पूरे कर लिए हैं और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं।