Ahmedabad: ICC Men’s T20 World Cup 2026- India vs South Africa (Image Source: IANS)
T20 World Cup: साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी सुपर-8 मुकाबले में 63 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के विरुद्ध मिलर की दूसरी फिफ्टी रही।
डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2012 में 12 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 23 रन बनाए थे। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने 46 गेंदों में 59* रन बनाए।
डेविड मिलर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ 17 गेंदों में 21 रन की पारी खेली थी, जबकि रविवार को खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में उन्होंने 35 गेंदों में 63 रन बनाए। यानी मिलर टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ 4 पारियों में 166 रन बना चुके हैं।