दूसरी बार शिखर धवन के सिर बंधेगा सेहरा, सोफी संग शेयर की संगीत कार्यक्रम की तस्वीरें (Image Source: IANS)
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। धवन अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी कर रहे हैं। धवन ने सोफी संग संगीत कार्यक्रम की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'इंस्टाग्राम' पर शेयर की हैं।
'गब्बर' और सोफी तस्वीरों में एक साथ काफी खूबसूरत लग रहे हैं। आयरलैंड की रहने वालीं सोफी फोटो में लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं, जबकि धवन का आउटफिट भी उन्हें खूब सूट कर रहा है।
धवन और सोफी काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस साल जनवरी में दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली थी, जिसकी तस्वीरें बाद में धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। शिखर और सोफी एकसाथ रील्स में भी नजर आते हैं।