भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर को शुरू हो रहे टेस्ट मैच में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 21 रन की जरुरत है।
इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बनाए गए शुभमन गिल इस साल टेस्ट फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। गिल ने 2025 में खेले 8 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 979 रन बनाए हैं। शुभमन इस साल टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोलकाता टेस्ट में अगर वह 21 रन बना लेते हैं, तो एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट में 1000 रन बनाने वाले भारत के 14वें बल्लेबाज बन जाएंगे।
गिल से पहले एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट में 1,000 रन बनाने की उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, विराट कोहली, मोहिंदर अमरनाथ, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, वीरेंद्र सहवाग, गुडप्पा विश्वनाथ और यशस्वी जायसवाल हासिल कर चुके हैं।