आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। गुरुवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विशेष पूजा-अर्चना की गई है। इसके साथ ही, क्रिकेट के प्रशंसकों ने खिलाड़ियों के तस्वीरों को हाथ में लेकर होली भी खेली।
क्रिकेट फैंस भारत की जीत के लिए प्रार्थना करने के लिए प्रयागराज के दारागंज मंदिर में खिलाड़ियों की तस्वीरें लेकर इकट्ठा हुए और धार्मिक अनुष्ठान किए। एक क्रिकेट प्रशंसक ने कहा, "आज भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच है। यह बहुत बड़ा मैच है और होली के मौके पर हम भगवान शंकर के चरणों में आए हैं। हमने भारत की जीत के लिए पूजा-अर्चना की है। महामृत्युंजय का पाठ किया गया है।"
उन्होंने कहा, 'हमने प्रार्थना की है कि भगवान शंकर टीम इंडिया को विजयी बनाएं। उम्मीद है कि वे नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेंगे और इंग्लैंड को बुरी तरह से परास्त करेंगे।"