New Chandigarh: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। इस मुकाबले की मेजबानी महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कर रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन ने मिलकर सिर्फ 2.5 ओवर में 37 रन जोड़े। प्रियांश 11 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कूपर कोनोली ने 14 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया।
प्रभसिमरन सिंह ने अपनी शानदार फॉर्म को इस मुकाबले में भी जारी रखा और उन्होंने 44 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए।