New Delhi: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। इस मैच में उतरते ही केकेआर के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया। वह सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
यह सुनील नरेन का 190वां आईपीएल मैच है। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के दिग्गज किरोन पोलार्ड 189 मुकाबलों के साथ लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। साउथ अफ्रीकी दिग्गज एबी डी विलियर्स ने अपने करियर में 184 आईपीएल मैच खेले हैं। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर उनकी बराबरी पर हैं। ड्वेन ब्रावो 161 मुकाबलों के साथ शीर्ष विदेशी खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।
सुनील नरेन ने आईपीएल में 25.63 की औसत के साथ 192 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा, 1 शतक और 7 अर्धशतकों के साथ 1,780 रन अपने बल्ले से बना चुके हैं।