वैभव सूर्यवंशी शुरुआती 2 मुकाबलों में होंगे बिहार के कप्तान (वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शुरुआती दो मुकाबलों के लिए होंगे बिहार के कप्तान)
Syed Mushtaq Ali Trophy 2026-27: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पहली बार बिहार की सीनियर टीम की कप्तानी करेंगे। उन्हें आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। 17 सदस्यीय टीम में सूरज कश्यप को उप-कप्तान बनाया गया है।
सूर्यवंशी शुरुआती दो मुकाबलों के लिए कप्तान होंगे, क्योंकि इसके बाद उन्हें 'मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप' के लिए इंडिया ए टीम से जुड़ना है। 50 ओवरों का यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर के दोहा में आयोजित किया जाएगा।
4 से 6 नवंबर तक हुए ट्रायल और पिछले प्रदर्शनों की समीक्षा के बाद, शुक्रवार को सीनियर पुरुष चयन समिति की बैठक में बिहार की टीम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष हरविंदर सिंह और सदस्य अमिताभ विजयवर्गीय शामिल हुए, जबकि चयनकर्ता एस. सरथ इसमें ऑनलाइन जुड़े।