टी20 सीरीज: 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में इंग्लैंड ने मारी बाजी, श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से 'क्लीन स्वीप' (Image Source: IANS)
इंग्लैंड ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 12 रन से अपने नाम किया। इस 'लो-स्कोरिंग' मैच को जीतकर इंग्लैंड ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' किया है।
मेजबान टीम के विरुद्ध वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद इंग्लैंड ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 11 रन से जीता। इसके बाद इंग्लिश टीम ने सीरीज के दूसरे मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 6 विकेट से जीत हासिल की थी।
मंगलवार को खेले गए टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। इस टीम ने 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए। इंग्लैंड को 2 रन पर बेन डकेट (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद टीम ने 60 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए।