टी20 विश्व कप 2026 : ग्रुप स्टेज में 6 टीमों के अहम मुकाबले, जीत की लय बनाए रखना चाहेंगी न्यूजीलैंड (Image Source: IANS)
टी-20 विश्व कप 2026 में आज ग्रुप स्टेज को आगे बढ़ाते हुए तीन मुकाबले खेले जाएंगे। अलग-अलग ग्रुप की टीमें मैदान पर उतरेंगी और कई टीमों के लिए यह मुकाबले करो या मरो जैसे साबित हो सकते हैं।
पहला मुकाबला ग्रुप बी की दो टीमों आयरलैंड और ओमान के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान में भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा।
दोनों टीमों का अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। आयरलैंड और ओमान ने अपने-अपने शुरुआती दो मुकाबले गंवाए हैं। ऐसे में दोनों टीमों ने अभी तक जीत का खाता नहीं खोला है। आज के मैच में किसी एक टीम को टूर्नामेंट की पहली जीत मिलेगी। इस कारण यह मुकाबला दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।