Colombo: ICC T20 World Cup 2026: Ireland vs Sri Lanka (Image Source: IANS)
ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 की सह-मेजबान श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज स्पिनर वानिंदु हसरंगा इंजरी की वजह से विश्व कप से बाहर हो गए हैं। हसरंगा को कोलंबो में रविवार को आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।
सोमवार को हुए एमआरआई स्कैन में उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट का पता चला। यूके के एक विशेषज्ञ द्वारा उनकी इंजरी रिपोर्ट देखने के बाद उन्हें टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया। श्रीलंकाई मीडिया के अनुसार इंजरी की वजह से हसरंगा चार सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहेंगे।
हसरंगा का विश्व कप से बाहर होना श्रीलंका के लिए बहुत बड़ा झटका है। वह न सिर्फ एक बेहतरीन और मैच जिताऊ गेंदबाज हैं, बल्कि निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाजी से भी कई बार वह श्रीलंका को जीत दिला चुके हैं।