T20 World Cup: पाकिस्तान ने फखर जमान और साहिबजादा फरहान की शानदार साझेदारी के दम पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत के लिए 213 रन का टारगेट रखा है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को यह मैच कम से कम 65+ रनों के अंतर से अपने नाम करना होगा।
शनिवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पाकिस्तानी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। साहिबजादा फरहान और फखर जमान बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे, जिन्होंने 15.5 ओवरों में 176 रन की साझेदारी की।
फखर जमान 42 गेंदों में 4 छक्कों और 9 चौकों के साथ 84 रन बनाकर आउट हुए। यहां से टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही। ख्वाजा नफे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, जो 3 गेंदों में महज 2 ही रन टीम के खाते में जोड़ सके।