T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हैरी ब्रूक का खराब प्रदर्शन जारी है। श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए। ब्रूक को एक बार फिर स्पिन गेंदबाज ने पवेलियन भेजा।
इस विश्व कप में हैरी ब्रूक का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। 5 मैचों में इंग्लिश कप्तान 23 की मामूली औसत से सिर्फ 93 रन ही बना सके हैं। पांच पारियों में से चार बार ब्रूक स्पिन गेंदबाज के खिलाफ आउट हुए हैं। ब्रूक को टी20 इंटरनेशनल में स्पिनर्स ने खासा परेशान किया है। अपने करियर में हैरी ब्रूक 25 बार स्पिन गेंदबाज के खिलाफ आउट हुए हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 19.1 और स्ट्राइक रेट महज 129 का रहा है।
इंग्लैंड को अपने कप्तान से सुपर-8 राउंड के इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। ब्रूक ने आगाज तो दमदार अंदाज में किया था, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके।