ICC T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मुकाबले में कनाडा के सामने जीत के लिए 214 रन का टारगेट रखा है। ग्रुप-डी के इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के मकसद से उतरी हैं।
सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीकी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। क्विंटन डी कॉक ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ 6.5 ओवरों में 70 रन की साझेदारी की।
क्विंटन डी कॉक ने 22 गेंदों में 2 चौकों के साथ 25 रन की पारी खेली। उनके पवेलियन लौटने के बाद रयान रिकेल्टन ने मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 56 रन जुटाते हुए टीम को 126 के स्कोर तक पहुंचा दिया। मार्करम 32 गेंदों में 1 छक्के और 10 चौकों के साथ 59 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रिकेल्टन ने 21 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 33 रन की पारी खेली।