Ahmedabad: ICC T20 World Cup 2026: South Africa vs Canada (Image Source: IANS)
ICC T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। इस टीम ने सोमवार को कनाडा के विरुद्ध नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 57 रन से जीत दर्ज की।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। इस टीम को क्विंटन डी कॉक और कप्तान एडेन मार्करम की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 6.5 ओवरों में 70 रन की साझेदारी की।
क्विंटन डी कॉक 22 गेंदों में 2 चौकों के साथ 25 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रयान रिकेल्टन ने मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 56 रन जोड़े। मार्करम 1 छक्के और 10 चौकों के साथ 59 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रिकेल्टन ने 21 गेंदों में 33 रन की पारी खेली।