Ahmedabad: ICC Men's T20 World Cup 2026 - New Zealand vs South Africa (Image Source: IANS)
T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जीत के लिए 169 रन का टारगेट रखा है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी टीम ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। टिम सीफर्ट और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने मेहमानों को संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.1 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की। फिन एलन 13 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 23 रन बनाकर आउट हुए, जिसके कुछ देर बाद टिम सीफर्ट (8) भी पवेलियन लौट गए।
यहां से ग्लेन फिलिप्स ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 41 रन की साझेदारी की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही टीम बिखर गई। फिलिप्स 18 रन बनाकर आउट हुए।