T20 World Cup: श्रीलंका ने रविवार को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी। लगातार तीसरी जीत के साथ श्रीलंका ने 'सुपर-8' में जगह बना ली है।
श्रीलंका ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 20 रन से हराया। इसके बाद ओमान को 105 रन से रौंदा था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 67 रन से मुकाबला जीतने के बाद जिम्बाब्वे के विरुद्ध 23 रन से मैच गंवाया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरी बार उलटफेर का शिकार होना पड़ा है।
पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रन पर सिमट गई। इस टीम को ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.3 ओवरों में 104 रन की साझेदारी की। हेड ने 29 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 56 रन बनाए, जबकि कप्तान मार्श ने 27 गेंदों में 10 बाउंड्री के साथ 54 रन की पारी खेली।