Ahmedabad: ICC Men's T20 World Cup 2026 - New Zealand vs South Africa (Image Source: IANS)
T20 World Cup: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला शनिवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मार्क चैपमेन ने कहा कि नियमित कप्तान मिचेल सेंटनर पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर उत्साहित हैं।
शुक्रवार को हुए प्रेस कांफ्रेंस में मार्क चैपमेन ने मिचेल सेंटनर की हेल्थ अपडेट दी। सेंटनर बीमार होने की वजह से कनाडा के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मैच नहीं खेल पाए थे।
चैपमैन ने कहा, "सैंटनर काफी फुर्तीले दिख रहे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि वह मैदान पर वापस आने को लेकर काफी उत्साहित हैं। आखिरी समय में किसी बीमारी को छोड़कर, मुझे लगता है कि वह मैदान पर होंगे। लॉकी फर्ग्यूसन फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। वह जल्द टीम से जुड़ सकते हैं।"