Ahmedabad: ICC Men’s T20 World Cup 2026- India vs South Africa (Image Source: IANS)
T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत के लिए 188 रन का विशाल टारगेट रखा है। टीम इंडिया की निगाहें इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए जीत के साथ सुपर-8 के अभियान की शुरुआत करने पर होंगी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में डेवाल्ड ब्रेविस (45), डेविड मिलर (63) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 44) का योगदान रहा।
इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 1.5 ओवर में क्विंटन डी कॉक को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। डी कॉक महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद 2.4 ओवर में मेहमान टीम को कप्तान एडेन मार्करम (4) के रूप में दूसरा झटका लगा। चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर रयान रिकेल्टन (7) भी पवेलियन लौट गए।