T20 World: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। रविवार को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली।
भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। इस स्कोर में ईशान किशन की शानदार पारी अहम रही। उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में ऑलआउट होकर सिर्फ 114 रन ही बना पाई। भारत की इस धमाकेदार जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। आम जन के साथ ही फिल्म जगत के सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते और टीम इंडिया को बधाई देते नजर आए।
भारत की जीत पर अभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "जय जय जय जय हे..."।