Pallekele: ICC Men’s T20 World Cup 2026- England vs Sri Lanka (Image Source: IANS)
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को श्रीलंका की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। इंग्लिश टीम के कामचलाऊ स्पिन गेंदबाज विल जैक्स ने सुपर-8 राउंड के इस मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से इतिहास रच डाला है।
विल जैक्स इंग्लैंड की तरफ से पावरप्ले में तीन विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। अपने स्पेल के दूसरे ओवर में जैक्स ने लगातार दो गेंदों पर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने कुशल मेंडिस और पवन रत्नायके को पवेलियन भेजा।
वहीं, अगले ओवर में जैक्स ने दुनिथ वेल्लालगे को आउट करते हुए इस खास उपलब्धि को अपने नाम किया। टूर्नामेंट में बल्ले से धमाल मचाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज जैक्स के आगे बेबस दिखाई दिए।