थाईलैंड की 62 रन से करारी हार, आयरलैंड ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया (Image Source: IANS)
आयरलैंड ने ग्लोबल क्वालीफायर के सुपर सिक्स स्टेज में थाईलैंड को 62 रन से हराकर आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह टूर्नामेंट इस साल जून-जुलाई के बीच खेला जाना है।
आयरलैंड ने इस स्टेज में खेले गए पांच मुकाबलों में से तीन में जीत हासिल की। इसी के साथ बांग्लादेश और नीदरलैंड के बाद क्वालीफायर से चुनी जाने वाली तीसरी टीम बन गई। आयरलैंड 2023 के बाद अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेलेगा।
त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए इस मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए 8 विकेट खोकर 121 रन बनाए।