Kolkata Knight Riders: पूर्व भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला का मानना है कि गुजरात टाइटंस (जीटी) अब भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ के लिए टॉप-2 में रहकर क्वालीफाई कर सकती है। आईपीएल 2022 की चैंपियन टीम जीटी 13 में से 8 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है। इस टीम के पास 16 अंक हैं।
शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों गुजरात टाइटंस को 29 रन से हार का सामना करना पड़ा था। जीत के लिए 248 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटंस निर्धारित ओवरों में 218/4 का स्कोर ही बना सकी। जीटी के लिए साईं सुदर्शन ने 28 गेंदों में नाबाद 53 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान गिल ने 85 रन बनाए। जोस बटलर ने 57 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
पीयूष चावला को लगता है कि गुजरात टाइटंस, अनुकूल नतीजों या नेट रन रेट के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहने के बजाय, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ अपना अगला मैच जीतकर टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बेताब होगी।