New Delhi: 1st T20I between Afghanistan and India (New Delhi: 1st T20I between Afghanistan and India)
New Delhi: इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर स्पिन गेंदबाज कदम रखने वाले राशिद खान ने पिछले कुछ समय में अपनी बल्लेबाजी से भी हर किसी को खासा प्रभावित किया है। भारत के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में राशिद ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में 28 रन बनाए।
राशिद ने बताया है कि उनकी बैटिंग में सुधार की शुरुआत गुजरात टाइटंस के खेमे में आने के बाद से हुई। राशिद को बतौर बल्लेबाज निखारने में नईम अमीन ने अहम भूमिका निभाई।
'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए राशिद ने बताया, "मैं हमेशा से बैटिंग करना चाहता था। मैंने बैटिंग से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था। टीम के लिए 20-25 रन बहुत अहम होते हैं, और मैं अपनी टीम के लिए ऐसा करना चाहता था, खासकर टी20 में। तो, मैं यह कैसे कर सकता हूं? पहले मुझे इतनी बैटिंग नहीं मिलती थी।"