T20 World Cup: सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को मेंस हंड्रेड ऑक्शन में पाकिस्तानी लेग-स्पिनर अबरार अहमद को साइन किया है। सनराइजर्स ने इस खिलाड़ी पर 1,90,000 पाउंड (2.3 करोड़ रुपए) की बोली लगाई, जिससे वह टूर्नामेंट में किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी की ओर से साइन किए गए पहले पाकिस्तानी इंटरनेशनल खिलाड़ी बन गए।
पाकिस्तानी लेग-स्पिनर का बेस प्राइज 75,000 पाउंड (92.5 लाख रुपए) था। भारतीय मीडिया ग्रुप सन टीवी की मालिकाना हक वाली सनराइजर्स लीड्स ने लंच ब्रेक से ठीक पहले ऑक्शन में ट्रेंट रॉकेट्स के साथ बिडिंग कॉन्टेस्ट में जीत हासिल की।
सन टीवी ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से 49 प्रतिशत हिस्सेदारी और यॉर्कशायर से लगभग 100 मिलियन पाउंड में शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के नाम से जानी जाने वाली फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण किया।