Punjab Kings: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा कि व्यक्तिगत गर्व और अनुभव ने उन्हें दबाव वाली परिस्थिति में शांत रहने में मदद की। डीसी ने सोमवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
दिल्ली कैपिटल्स ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पीबीकेएस से मिले 211 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया, जो इस मैदान का आईपीएल में सबसे बड़ा रन चेज भी रहा। मिलर ने 51 रनों की आतिशी पारी खेलते हुए डीसी की जीत में अहम भूमिका निभाई। डीसी एक समय पर 33 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। हालांकि, मिलर ने कप्तान अक्षर पटेल (56 रन) के साथ मिलकर 34 गेंदों में 64 रनों की अहम साझेदारी निभाई, जिसके बूते डीसी इस मुकाबले में वापसी करने में सफल रही।