भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बिहार के युवाओं में उत्साह, ईशान किशन पर श्रेयसी सिंह बोलीं- एक बिहार (Image Source: IANS)
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को मुकाबला होगा। इस मैच को लेकर बिहार के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं। ईशान किशन को लेकर उन्होंने कहा कि 'एक बिहारी सब पर भारी' रहेगा।
जमुई में पत्रकारों से बात करते हुए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा, "मैं भारतीय टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं। उम्मीद करती हूं कि बेहतरीन प्रदर्शन करके वापस लौटे।"
उन्होंने यह भी बताया कि अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम इंडिया के खिलाड़ी वैभव को सम्मानित किया जाएगा। यह हर बिहारवासी के लिए गर्व का अवसर होता है। वैभव सूर्यवंशी भारत वापस लौट चुके हैं। उनके कोच के साथ बातचीत चल रही है और उन्हें जल्दी बिहार बुलाकर सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा जाएगा।