आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से मिले यूएसए एम्बेसडर, क्रिकेट के विकास पर हुई चर्चा (Image Source: IANS)
भारत में अमेरिका के एम्बेसडर सर्जियो गोर ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत बनाम यूएसए मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, "आज टी20 विश्व कप में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से मिलकर खुशी हुई। हमने अमेरिका में हमारे विश्व-स्तरीय संरचना, प्रतिभाओं और जबरदस्त फैंस के साथ क्रिकेट के तेजी से विकास पर चर्चा की।"
गोर ने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी से भी मुलाकात की।