Mumbai Indians: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का एलिमिनेटर मैच खेला जाना है। भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का मानना है कि युवा वैभव सूर्यवंशी में इस मैच के दबाव को संभालने का जज्बा और समझदारी है।
आईपीएल 2026 में वैभव ने 14 मुकाबलों में 583 रन बनाए हैं। कुंबले का मानना है कि 15 वर्षीय बल्लेबाज का निडर रवैया और खेल की समझ उन्हें बेहद कम उम्र के बावजूद एक खास टैलेंट बनाती है।
कुंबले ने 'जियोहॉटस्टार' से कहा, "वैभव सूर्यवंशी एलिमिनेटर में खुद को साबित करने के लिए बेताब होंगे। पिछले मुकाबले में एमआई के खिलाफ वह सिर्फ 4 रन बना सके थे, इसलिए यह उनके लिए एक नया मौका है। मुझे नहीं लगता कि वह इसे एक बहुत ज्यादा दबाव वाला नॉकआउट मैच मान रहे हैं। उन्हें बस मैदान पर अपना स्वाभाविक खेल खेलना चाहिए।"