भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया। टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात की। वरुण संयुक्त रूप से टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।
वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर ने मुख्यमंत्री को अपनी साइन की हुई जर्सी और एक कैप भी भेंट की। इस मौके पर तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी मौजूद थे। एम.के. स्टालिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए इस मुलाकात की सराहना की। उन्होंने सुंदर और वरुण को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा, "तमिलनाडु के हमारे स्पिन ट्विन्स, वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती के साथ यादगार पल। दोनों की यात्रा के बारे में शानदार बातचीत हुई, जो दृढ़ता, अनुशासन और आत्मविश्वास से भरी है। वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती को भविष्य में और भी कई मैच जिताने वाले स्पेल और गर्व के पल नसीब हों, यही कामना है।"