प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम पहुंचे विराट और अनुष्का (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को केली कुंज आश्रम में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे। यह जोड़ा मंगलवार सुबह 5:30 बजे आश्रम पहुंचा, जहां करीब 1 घंटा बिताया।
आश्रम के यू-ट्यूब चैनल भजन मार्ग पर जारी एक वीडियो में, विराट और अनुष्का आश्रम के हॉल में भीड़ के साथ चुपचाप बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज के उपदेश सुने और कीर्तन का आनंद लिया।
ऐसा पहली बार नहीं है, जब अनुष्का और कोहली आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे। यह जोड़ा पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचा है। पिछली बार उन्होंने आध्यात्मिक गुरु से जीवन के असली उद्देश्य और गुरु के बताए मार्ग पर चलने वाली भक्ति की यात्रा के बारे में बात की थी।