Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत मुंबई इंडियंस (एमआई) से हो रही है। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस मुकाबले में 'गोल्डन डक' पर आउट हुए।
विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में जीरो पर आउट हुए। पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी कोहली अपना खाता नहीं खोल सके थे। आईपीएल इतिहास में यह महज दूसरा मौका है, जब विराट एक सीजन में लगातार दो पारियों में 'डक' पर आउट हुए। दीपक चाहर की गेंद पर कोहली राज बावा को कैच देकर पवेलियन लौटे। इससे पहले, साल 2022 में कोहली लगातार दो पारियों में जीरो पर आउट हुए थे।
एमआई से मिले 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली पारी के पहले ही ओवर में आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 11 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी सस्ते में पवेलियन लौटे और वह 8 रन ही बना सके।