Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने माना है कि बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन की वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि हम बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।
मैच के बाद कप्तान ऋतुराज ने कहा, "मुझे लगा कि शुरू में हालात बहुत मुश्किल थे, खासकर आर्चर और बर्गर का सामना करते समय। उन्होंने शानदार लेंथ पर गेंदबाजी की। आपने देखा कि पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल रही थी। हां, हम बल्लेबाजी में बेहतर कर सकते थे। हम मुकाबले को और आगे ले जा सकते थे। बल्लेबाजी में अगर हम कुछ स्किल दिखाते, तो शायद 150 से 160 रनों के स्कोर तक पहुंच सकते थे। हालांकि, आजकल आप नहीं जानते हैं कि अच्छा स्कोर क्या हो सकता है। ऐसे में आपको बस रन बनाते जाना होता है। मुझे लगता है कि यह उन दिनों में से एक था जब विकेट थोड़ा मुश्किल था। हालांकि, मैं बिल्कुल भी निराश नहीं हूं।"