T20I Cricket Match: भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के लिए साल 2026 बेहद अहम है। इस साल पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इसके अलावा अंडर-19 विश्व कप का आयोजन भी होना है। साल 2025 में कुछ पुरुष और महिला क्रिकेटरों बेहद चर्चा में रहे। इस साल उनका प्रदर्शन कैसा रहता है, इस पर फैंस की नजर होगी।
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार कुमार यादव का प्रदर्शन 2025 में बेहद निराशाजनक रहा। वह अपनी खराब बल्लेबाजी की वजह से चर्चा में रहे। पिछली 23 पारियों में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। टी20 विश्व कप सूर्यकुमार यादव के लिए अहम है। अगर विश्व कप में उनके बल्ले से बड़ी पारियां नहीं आईं तो उनका करियर खतरे में पड़ सकता है। ऐसे में उन पर क्रिकेट फैंस की नजर रहेगी।
अभिषेक शर्मा भारतीय टीम के लिए टी20 में एक विस्फोटक और भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। 2025 में अपने बल्ले से उन्होंने भारतीय क्रिकेट फैंस को रोमांचित किया। एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाने में उनकी अहम भूमिका रही थी। टी20 विश्व कप में भी उनका प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए अहम होगा।