कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के महान गेंदबाज़ सुनील नारायण (Sunil Narine) ने रविवार, 03 मई को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 45वें मुकाबले में सनराइडर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के युवा बल्लेबाज सलिल अरोड़ा को क्लीन बोल्ड करके अपने 200 आईपीएल विकेट भी पूरे कर लिए। अरोड़ा जिस गेंद पर आउट हुए उन्हें उस गेंद का कुछ भी पता नहीं चला।
सुनील नारायण ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने अपने कोटे के 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने सलिल अरोड़ा के अलावा ईशान किशन (29 गेंदों पर 42 रन) का विकेट भी झटका। हालांकि, उन्होंने जिस गेंद पर अरोड़ा को बोल्ड किया उस गेंद पर दुनिया का कोई भी बल्लेबाज आउट हो सकता था। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
बता दें कि इसी के साथ अब सुनील नारायण IPL के इतिहास के ऐसे पहले और एकलौते खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक टीम के लिए 200 या उससे ज्यादा विकेट झटके। वो आईपीएल में केकेआर की तरफ से अब तक 197 मैचों की 195 पारियों में 201 विकेट चटका चुके हैं। इसके अलावा सुनील नारायण आईपीएल में 200 प्लस विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ही ये कारनामा कर पाए थे।
A special delivery to reach a special milestone
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2026
Sunil Narine picks his 200th #TATAIPL wicket with an unplayable delivery
Updates https://t.co/muersQO7at#KhelBindaas | #SRHvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/HTud7IBAq4