Suryakumar Yadav Record: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 45वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। SKY ने 28 बॉल पर 4 चौके और 4 छक्के ठोकते हुए 54 रन बनाए जिसके साथ ही उन्होंने इतिहास रचते हुए सुरेश रैना (Suresh Raina) का एक महारिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में संजू सै्मसन की भी बराबरी की है।
SKY ने तोड़ा MR. IPL का रिकॉर्ड
दरअसल, मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सर्यकुमार यादव ने LSG के खिलाफ ताबड़तोड़ फिफ्टी ठोकते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में अपने 4000 रन पूरे कर लिए हैं जिसके साथ ही वो आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 4000 रन तक पहुंचने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा 2,714 बॉल का सामना करते हुए किया है।