Suryakumar Yadav Six Against Prince Yadav: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हरा दिया। ये मुंबई की इस सीजन में लगातार पांचवीं जीत है, जबकि लखनऊ को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
मुंबई की इस जीत में एक बार फिर सूर्यकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई। सूर्यकुमार ने 28 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इन चार छक्कों में एक छक्का तो ऐसा था जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। ये छक्का उन्होंने लखनऊ के तेज गेंदबाज़ प्रिंस यादव के खिलाफ लगाया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।
ये मुंबई की पारी का 15वां ओवर था जिसे प्रिंस यादव डाल रहे थे। प्रिंस यादव ने ऑफ पर लेंथ में शॉर्ट गेंद फेंकी। सूर्यकुमार यादव अपने ट्रेडमार्क स्कूप के लिए एक घुटने पर बैठे और फाइन लेग के ऊपर से छक्का लगाने के लिए स्वीप शॉट खेल दिया। ये एक ऐसा अद्भुत शॉट था, जिसे आप बार-बार देखना चाहेंगे। इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Lights, camera, SIXES!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2025
Surya Kumar Yadav is lighting up Wankhede in his own classical way
Updates https://t.co/R9Pol9Id6m #TATAIPL | #MIvLSG | @surya_14kumar pic.twitter.com/F4uLUCgfIV