खिलाड़ियों में सबसे तेज चलता है धोनी का दिमाग ()
मुंबई, 25 मार्च | बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने कहा है कि दुनिया भल के सभी खिलाड़ियों में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का दिमाग सबसे तेज चलता है। सुशांत, धोनी की जीवनी में मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। नीरज पांडेय द्वारा निर्मित इस फिल्म का नाम 'एमएस धोनी -द अनटोल्ड स्टोरी' है।
सुशांत ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत को मिली रोमांचक जीत के बाद ट्वीट करते हुए भी लिखा कि धोनी के व्यक्तित्व के इतने पहलू हैं कि उन पर 100 फिल्में भी बनाई जाएं तो वे कम पड़ जाएंगी।
सुशांत ने लिखा, "अगर हम धोनी पर 100 फिल्म भी बना लें तो भी वे कम पड़ जाएंगी। धोनी खेलों की दुनिया में सबसे कुशाग्र हैं। हम आपसे प्यार करते हैं धोनी ।"