आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 15वें वार्म अप मैच में भारत के हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बांग्लादेश के खिलाफ एक ओवर में 3 लगातार छक्के मारते हुए हैट्रिक पूरी की। इस मैच में उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन का स्कोर बनाया।
पारी का 17वां ओवर करने आये तनवीर इस्लाम की पहली गेंद फुल मिडिल और लेग स्टंप की ओर डाली। हार्दिक ने इस गेंद पर डाउन द ग्राउंड छक्का मार दिया। दूसरी गेंद फुल और आउटसाइड ऑफ पर डाली और हार्दिक ने इस गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर छक्का मार दिया। तीसरी गेंद तनवीर ने हार्दिक को पैड पर डाली और उन्होंने डीप मिडविकेट पर छक्का मार दिया। हार्दिक पांड्या ने 23 गेंद में 2 चौको और 4 छक्के की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली।
— Bangladesh vs Sri Lanka (@Hanji_CricDekho) June 1, 2024
वार्म अप मैच में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन पंत ने बनाये। उन्होंने 32 गेंद में नाबाद 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32वीं गेंद पर चौका जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और तुरंत रिटायर होकर पवेलियन वापस चले गए। सूर्यकुमार यादव ने 18 गेंद में 4 चौको की मदद से 31 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 19 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये। शिवम दुबे 16 गेंद में एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गए। शोरफुल इस्लाम, महेदी हसन, महमुदुल्लाह और तनवीर इस्लाम ने एक-एक विकेट अपने नाम किया है।