Tamil Nadu Premier League: मुरली विजय ने क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार वापसी की है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय तमिलनाडु प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में शिरकर करते हुए नजर आ रहे हैं। मुरली विजय ने अपने पहले ही मैच में धागा खोल दिया और 212 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 16 गेंदों पर 34 रन ठोक दिए।
घड़ी की सूई को वापस घुमाया: आईड्रीम तिरुप्पुर तमीजंस टीम के खिलाफ मुरली विजय पूरे फ्लो में थे। पारी की शुरुआत करते हुए मुरली विजय ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 57 रन जोड़े थे। मुरली विजय को बैटिंग करता देखकर ऐसा लगा कि उन्होंने घड़ी की सूई को वापस घुमा दिया है।
मुरली विजय कर दी चौकों छक्कों की बारिश: इस विस्फोटक पारी में मुरली विजय ने छह चौके और एक छक्का लगाया। एम मोहम्मद की गेंद पर मुरली विजय कैच आउट हुए। दुर्भाग्य से मुरली विजय की ये विस्फोटक पारी उकने टीम के काम ना आई। मजबूत शुरुआत के बावजूद मुरली विजय की टीम निर्धारित 20 ओवरों में केवल 157 रन ही बना सकी।
வீர நடை போட்ட@mvj888-யின் ஆட்டம் #TNPL #NammaOoruNammaGethu #TNPL2022 #RTWvIDTT pic.twitter.com/PFipYL9CcN
— Star Sports Tamil (@StarSportsTamil) June 27, 2022
