Tamil Nadu fans put up a 40 ft huge banner of MS Dhoni to send him birthday love (Image Source: Google)
आज, 7 जुलाई को भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। सोशल मीडिया से लेकर असल जिंदगी में धोनी के दिवाने अपने पसंदीदा खिलाड़ी को खुश करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे।
धोनी के फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं और जब बात चेन्नई के फैंस की होती है तो यह प्यार और भी बढ़ जाता है। जैसा कि हम सभी जानते है कि धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े है और उन्होंने इस टीम के साथ कई यादगार लम्हें बांटे हैं। वहां के लोग धोनी को थाला बुलाते है और वो पूरे तमिलनाडु में धोनी की लोग पूजा भी करते हैं।
माही के 40वें जन्मदिन पर फैंस का प्यार और भी उमड़कर दिखा। फैंस ने इस बार अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए सारी हदें पार कर दी और धोनी की 40 फीट लंबे बैनर को लगाया।