Team India Record: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने बीते रविवार, 01 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 19.2 ओवर में 196 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से मात दी। गौर करें कि इसी के साथ टीम इंडिया ने अपना सेमीफाइनल का टिकट भी प्राप्त किया और एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपने नाम भी दर्ज करा लिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि टीम इंडिया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। इसी के साथ अब वो पाकिस्तान और इंग्लैंड के साथ सयुंक्त रूप से सर्वाधिक बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है। बता दें कि पाकिस्तान और इंग्लैंड ने भी टी20 वर्ल्ड कप में छह-छह बार सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है।
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा सेमीफाइनल खेलने वाली टीमें
- पाकिस्तान - 6 बार (2007, 2009, 2010, 2012, 2021, 2022)
- भारत - 6 बार (2007, 2014, 2016, 2022, 2024, 2026)
- इंग्लैंड - 6 बार (2010, 2016, 2021, 2022, 2024, 2026)