BPH vs ML, The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड 2026 का 32वां मुकाबला बीते बुधवार, 12 अगस्त को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां MI London ने Birmingham Phoenix को बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से हराकर धूल चटाई। गौरतलब है कि इस मुकाबले के हीरो तेज गेंदबाज़ रिजर्ड ग्लीसन (Richard Gleeson) रहे जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
इस मुकाबले में बर्मिंघम फीनिक्स ने टॉस जीतकर एमआई लंदन को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 6 विकेट खोकर 157 रन बनाए। उनके लिए निकोलस पूरन (21 गेंदों पर 36 रन), जेसन रॉय (21 गेंदों पर 26 रन), ओली साइक्स (14 गेंदों पर नाबाद 23 रन) और जेम्स विंस (12 गेंदों पर 22 रन) ने महत्वपूर्ण रन जोड़े।
बात करें अगर बर्मिंघम फीनिक्स के गेंदबाज़ों की तो रेहान अहमद ने 15 गेंदों पर सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं क्रिस वुड ने 20 गेंदों पर 28 रन देकर इतने ही विकेट झटके। इनके अलावा जॉर्डन थॉम्पसन और टॉम हेल्म ने 1-1 विकेट चटकाया।