Tilak Varma Century: दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) का दूसरा सेमीफाइनल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है जहां साउथ जोन (South Zone) के कैप्टन तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने अपनी टीम की पहली पारी में एक युद्धा की तरह बल्लेबाज़ी की और 250 गेंदों का सामना करके नॉर्थ जोन (North Zone) के खिलाफ नाबाद 116 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्होंने साउथ जोन के लिए संकटमोचन बनकर ये शतक लगाया जिसके लिए हर कोई क्रिकेट फैन तिलक वर्मा की तारीफ कर रहा है।
आखिरी गेंद तक लड़ते रहे तिलक वर्मा: Duleep Trophy 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में तिलक वर्मा साउथ जोन के लिए नंबर-4 पर बैटिंग करने आए थे और उन्होंने 9 चौके लगाकर शतक (116 रन) लगाया। गौरतलब है कि जब तिलक वर्मा मैदान पर लड़ रहे थे तब श्रेयस गोपाल के अलावा किसी भी बल्लेबाज़ ने मैदान पर ज्यादा देर के लिए उनका साथ नहीं दिया।
तिलक वर्मा के अलावा श्रेयस गोपाल ने 169 गेंदों पर 87 रन बनाए और टीम के बाकी नौ खिलाड़ियों में से 6 सिंगल डिजिट में स्कोर करके आउट हुए। यही वज़ह है आखिर में तिलक वर्मा को भी हथियार डालने पड़े और वो 116 रनों के स्कोर पर बिना आउट हुए पवेलियन लौटे। BCCI Domestic के आधिकारिक एक्स अकाउंट से तिलक वर्मा के शतक का वीडियो साझा किया गया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।