इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए इस टूर्नामेंट का पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा था। सितारों से सजी मुंबई इंडियंस पूरे सीजन सिर्फ 14 में से 4 मैच ही जीत सकी थी। ऐसे में इस बार रोहित शर्मा की अगुवाई में MI यह खिताब जीतना चाहेगी, लेकिन इससे पहले मुंबई इंडियंस को अपने कुछ स्टार खिलाड़ियों की रिप्लेसमेंट खोजनी होगी। यह खिलाड़ी हैं कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या।
कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है और अब वह MI के बैटिंग कोच के तौर पर नज़र आएंगे, वहीं हार्दिक पांड्या को पिछले साल मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल कर लिया था। यह दोनों ही खिलाड़ी MI के अहम सदस्य थे, लेकिन अब मुंबई को आईपीएल का आगामी सीजन शुरू होने से पहले इनकी रिप्लेसमेंट खोजनी होगी।
ये खिलाड़ी बन सकते हैं रिप्लेसमेंट: आईपीएल के आगामी सीजन में MI के लिए कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या वाला काम टिम डेविड और कैमरून ग्रीन कर सकते हैं। ग्रीन एक ऑलराउंडर हैं जो कि विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते हैं, वह हार्दिक की परफेक्ट रिप्लेसमेंट होंगे। वहीं मिडिल ऑर्डर में बल्ले से तबाही मचाने का काम टिम डेविड अपने कंधों पर ले सकते हैं। हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी यह कहा था कि ग्रीन और डेविड आगामी सीजन में MI के लिए बेहद जरूरी खिलाड़ी होंगे।
Rate Mumbai Indians' Auction On A Scale Of 10!#IPL2023 Auction?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#IPLAuction #CameronGreen #RohitSharma pic.twitter.com/vyG9RLTne2
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 23, 2022