जब टीएनआर मोहित ने बताया कि वे इटली में एक क्रिकेट टीम खरीद रहे हैं, तो कई लोगों को इस पर विश्वास नहीं हुआ। कुछ लोगों ने तो यह भी पूछा कि क्या इटली में क्रिकेट खेला जाता है? दरअसल, बहुत से लोगों को यह पता तक नहीं था कि इटली की पुरुष क्रिकेट टीम इसी साल अपना पहला टी20 विश्व कप खेल चुकी है।
अब मोहित की टीम 'वेनिस लाइववायर्स' इटालिया टी10 लीग के पहले सीजन में खेल रही है। टीम की कप्तानी इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान कर रहे हैं, जबकि इसमें वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। मोहित ने इटली के साथ आठ साल का करार किया है और उनका एक ऐसा प्लान है जो सीधे ओलंपिक तक जाता है। मोहित खुद इस लीग में नहीं खेल सकते क्योंकि वे अभी भारतीय क्रिकेट में सक्रिय हैं, इसलिए मैच के दिन वे बाउंड्री के पास खड़े होकर अपनी टीम का हौसला बढ़ाते हैं।
'आईएएनएस' के साथ एक खास बातचीत में उन्होंने अपने क्रिकेट सफर, टीम बनाने की प्रक्रिया, पूर्व भारतीय मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद को चयनकर्ता के रूप में शामिल करने और इस बात पर चर्चा की कि क्यों उन्हें लगता है कि यूरोप में क्रिकेट की अभी बस शुरुआत ही हुई है। यहां बातचीत के कुछ अंश पेश हैं:-