Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्विटर को हुआ गलती का एहसास, वापस लौटाया एमएस धोनी का 'Blue Tick'

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट वर्ल्ड के सबसे मशहूर कप्तानों में एक रहे हैं और उनकी लोकप्रियता फैंस के बीच जमकर बोलती है। हालांकि दूसरे खिलाड़ियों के तरह धोनी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उतने...

Shubham Shah
By Shubham Shah August 06, 2021 • 15:57 PM
Twitter has removed the Blue Tick from MS Dhoni's account
Twitter has removed the Blue Tick from MS Dhoni's account (Image Source: Google)
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट वर्ल्ड के सबसे मशहूर कप्तानों में एक रहे हैं और उनकी लोकप्रियता फैंस के बीच जमकर बोलती है। हालांकि दूसरे खिलाड़ियों के तरह धोनी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उतने एक्टिव नहीं हैं। माही एक बार फिर सुर्खियों में हैं क्योंकि ट्विटर ने धोनी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से 'ब्लू टिक' हटा दिया था लेकिन जैसे ही ट्विटर को अपनी गलती का एहसास हुआ तुरंत एमएस धोनी का ब्लू टिक वापिस भी आ गया।

धोनी जो कि ट्विटर के अलावा अन्य सोशल मीडिया पर भी ज्यादा नहीं दिखते और ना ही वो किसी भी चीज को लेकर जल्दी ट्वीट करते हैं या किसी भी मामले को लेकर अपनी राय देते हैं। धोनी के ब्लू टिक को हटाने का सही कारण भी पता नहीं चला है। फैंस की माने तो धोनी जल्द ट्विटर पर नहीं दिखते और ना ही कुछ ट्वीट करते हैं इसलिए ट्विटर के अधिकारियों ने धोनी से वो ब्लू टिक छीन लिया।

Trending


पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने अपना आखिरी ट्वीट 8 जनवरी 2021 को किया था और तब उन्होंने उस ट्वीट को में अपने खेत में उगे स्ट्रॉबेरी के बारे में जिक्र किया था। धोनी के 'ब्लू टिक' हट जाने के बाद फैंस कुछ ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement